दूसरा विश्वयुद्ध

 

दूसरा विश्वयुद्ध कितने सालों तक लड़ा गया ?

6 वर्षों तक

द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत कब हुई ?

1 सितंबर 1939 ई.

इस युद्ध का अंत कब हुआ ?

2 सितंबर 1945 ई.

द्वितीय विश्वयुद्ध में कितने देशों ने हिस्सा लिया ?

61 देश

युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था ?

जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण

दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन जनरल रोम्मेल का क्या नाम रखा गया ?

डेजर्ट फॉक्स

म्यूनिख पैक्ट कब संपन्न हुआ ?

सितंबर 1938 ई.

जर्मनी ने किस संधि का उल्लंघन किया था ?

वर्साय की संधि

जर्मनी ने वर्साय की संधि कब तोड़ी ?

1935 ई.

स्पेन में गृहयुद्ध कब शुरु हुआ ?

1936 ई.

संयुक्त रूप से इटली और जर्मनी का पहला शिकार कौन सा देश बना ?

स्पेन

सोवियत संघ पर जर्मनी के आक्रमण करने की योजना को क्या कहा गया ?

बारबोसा

जर्मनी की ओर से द्वितीय विश्वयुद्ध में इटली ने कब प्रवेश किया ?

10 जून 1940 ई.

अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में कब शामिल हुआ ?

8 सितंबर 1941 ई.

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अमेरिका का राष्ट्रपति कौन था ?

फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट

इस समय इंगलैंड का प्रधानमंत्री कौन था ?

विंस्टन चर्चिल

किस संधि को आरोपित संधि के नाम से जाना जाता है ?

वर्साय की संधि

द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय का श्रेय किसे जाता है ?

रूस

अमेरिका ने जापान पर एटम बम का इस्तेमाल कब किया ?

6 अगस्त 1945 ई.

जापान के किन शहरों पर एटम बम गिराया गया ?

हिरोशिमा और नागासाकी 

द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्रराष्ट्रों के द्वारा पराजित होने वाला अंतिम देश कौन था ?

जापान

अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में द्वितीय विश्वयुद्ध का सबसे बड़ा योगदान क्या है ?

संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना