उत्तराखण्ड - भूगोल , नदियाँ, वन, राष्ट्रीय उद्यान, हिमशिखर

 उत्तराखण्ड का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 28° 43’ उ. से 31°27’ उ. और रेखांश 77°34’ पू से 81°02’ पू के बीच में 53,483 वर्ग किमी है, जिसमें से 43,035 कि.मी.2 पर्वतीय है और 7,448 कि.मी.2 मैदानी है, तथा 34,651 कि.मी.2 भूभाग वनाच्छादित है। राज्य का अधिकांश उत्तरी भाग वृहद्तर हिमालय श्रृंखला का भाग है, जो ऊँची हिमालयी चोटियों और हिमनदियों से ढका हुआ है, जबकि निम्न तलहटियाँ सघन वनों से ढकी हुई हैं जिनका पहले अंग्रेज़ लकड़ी व्यापारियों और स्वतन्त्रता के बाद वन अनुबन्धकों द्वारा दोहन किया गया। हाल ही के वनीकरण के प्रयासों के कारण स्थिति प्रत्यावर्तन करने में सफलता मिली है। हिमालय के विशिष्ठ पारिस्थितिक तन्त्र बड़ी संख्या में पशुओं (जैसे हिम तेंदुआ, तेंदुआ और बाघ), पौंधो और दुर्लभ जड़ी-बूटियों का घर है। भारत की दो सबसे महत्वपूर्ण नदियाँ गंगा और यमुना इसी राज्य में जन्म लेतीं हैं और मैदानी क्षेत्रों तक पहुँचते-2 मार्ग में बहुत से तालाबों, झीलों, हिमनदियों की पिघली बर्फ से जल ग्रहण करती हैं।


उत्तराखण्ड, हिमालय श्रृंखला की दक्षिणी ढलान पर स्थित है और यहाँ मौसम और वनस्पति में ऊँचाई के साथ-2 बहुत परिवर्तन होता है, जहाँ सबसे ऊँचाई पर हिमनद से लेकर निचले स्थानों पर उपोष्णकटिबंधीयवन हैं। सबसे ऊँचे उठे स्थल हिम और पत्थरों से ढके हुए हैं। उनसे नीचे, 5,000 से 3,000 मीटर तक घासभूमि और झाड़ीभूमि है। समशीतोष्ण शंकुधारी वन, पश्चिम हिमालयी उपअल्पाइन शंकुधर वन, वृक्षरेखा से कुछ नीचे उगते हैं। 3,000 से 2,600 मीटर की ऊँचाई पर समशीतोष्ण पश्चिम हिमालयी चौड़ी पत्तियों वाले वन हैं जो 2,600 से 1,500 मीटर की उँचाई पर हैं। 1,500 मीटर से नीचे हिमालयी उपोष्णकटिबंधीय पाइन वन हैं। उचले गंगा के मैदानों में नम पतझड़ी वन हैं और सुखाने वाले तराई-दुआर सवाना और घासभूमि उत्तर प्रदेश से लगती हुई निचली भूमि को ढके हुए है। इसे स्थानीय क्षेत्रों में भाभरके नाम से जाना जाता है। निचली भूमि के अधिकांश भाग को खेती के लिए साफ़ कर दिया गया है। भारत के निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यान इस राज्य में हैं, जैसे जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान) रामनगर, नैनीताल जिले में, फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, चमोली जिले में हैं और दोनो मिलकर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, राजाजी राष्ट्रीय अभ्यारण्य हरिद्वार जिले में और गोविंद पशु विहार और गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तरकाशी जिले में हैं।

उत्तराखण्ड की नदियाँ

इस प्रदेश की नदियाँ भारतीय संस्कृति में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। उत्तराखण्ड अनेक नदियों का उद्गम स्थल है। यहाँ की नदियाँ सिंचाई व जल विद्युत उत्पादन का प्रमुख संसाधन है। इन नदियों के किनारे अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित हैं। हिन्दुओं की पवित्र नदी गंगा का उद्गम स्थल मुख्य हिमालय की दक्षिणी श्रेणियाँ हैं। गंगा का प्रारम्भ अलकनन्दा व भागीरथी नदियों से होता है। अलकनन्दा की सहायक नदी धौली, विष्णु गंगा तथा मंदाकिनी है। गंगा नदी, भागीरथी के रुप में गौमुखस्थान से 25 कि.मी. लम्बे गंगोत्री हिमनद से निकलती है। भागीरथी व अलकनन्दा देव प्रयाग संगम करती है जिसके पश्चात वह गंगा के रुप में पहचानी जाती है। यमुना नदी का उद्गम क्षेत्र बन्दरपूँछ के पश्चिमी यमनोत्री हिमनद से है। इस नदी में होन्स, गिरी व आसन मुख्य सहायक हैं। राम गंगा का उद्गम स्थल तकलाकोट के उत्तर पश्चिम में माकचा चुंग हिमनद में मिल जाती है। सोंग नदी देहरादून के दक्षिण पूर्वी भाग में बहती हुई वीरभद्र के पास गंगा नदी में मिल जाती है। इनके अलावा राज्य में काली, रामगंगा, कोसी, गोमती, टोंस, धौली गंगा, गौरीगंगा, पिंडर नयार (पूर्व) पिंडर नयार (पश्चिम) आदि प्रमुख नदियाँ हैं।

अपवाह

उत्तराखण्ड राज्य गंगा जल प्रणाली की अनेक नदियों के द्वारा सिंचित है। यद्यपि गंगा प्रणाली उत्तराखण्ड में कम ही प्रचलित है। सुदूर पश्चिमी नदी प्रणाली टोन्स और यमुना से मिलकर बनती है। इसके पूर्व में गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ भागीरथी, मंदाकिनी, अलकनन्दा और पिंडर हैं। पूर्व में और आगे रामगंगा व कोसी नदियाँ बहती हैं। दक्षिण - पूर्व में बहने वाली नदियाँ सरजु, गौरीगंगा और धौलीगंगा हैं। घाटियाँ बारहमासी नदियों द्वारा निर्मित गहरे दर्रों से बनी हैं। इन नदियों को मुख्य हिमालय और ज़ास्कर शृंखला से सतत बहकर आने वाली बर्फ़ से पानी मिलता है। ये नदियाँ जलविद्युत उत्पादन का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं।

मृदा

उत्तराखण्ड में मिट्टी की विभिन्न क़िस्में पाई जाती हैं और सभी मृदा अपरदन के प्रति संवेदनशील हैं। उत्तर में कंकरीली (हिमनदों के साथ बहकर आया कचरा) से लेकर 'कठोर मिट्टी' तक पाई जाती है। आगे दक्षिण में वनों की 'भूरी मिट्टी' मिलती है, जो प्राय: उथली, कंकरीली और प्रचुर जैविक अवयवों से युक्त होती है। निम्न हिमालय की तराई और शिवालिक पहाड़ियों पर 'भाबर मिट्टी' मिलती है, जो अधिकतर खुरदरी, 'बलुई' से कंकरीली, अत्यधिक रंध्रिल और मुख्यत: बंजर है। सुदूर दक्षिण-पूर्व में मिलने वाली तराई की मिट्टी की संरचना 'चिकनी', 'दोमट' और 'महीन बालू' व खाद की कुछ मात्रा से युक्त होती है। यह मिट्टी चावल और गन्ने की खेती के लिए उपयुक्त है।

वन

उत्तराखण्ड, हिमालय शृंखला की दक्षिणी ढलान पर स्थित है, और यहाँ मौसम और वनस्पति में ऊँचाई के साथ बहुत परिवर्तन होता है, जहाँ सबसे ऊँचाई पर हिमनद से लेकर निचले स्थानों पर उपोष्णकटिबंधीय वन हैं। सबसे ऊँचे उठे स्थल हिम और पत्थरों से ढके हुए हैं। उनसे नीचे, 5000 से 3000 मीटर तक घास भूमि और झाड़ी भूमि है। समशीतोष्ण शंकुधारी वन, पश्चिम हिमालयी उपअल्पाइन शंकुधर वन, वृक्षरेखा से कुछ नीचे उगते हैं। 3000 से 2600 मीटर की ऊँचाई पर समशीतोष्ण पश्चिम हिमालयी चौड़ी पत्तियों वाले वन हैं जो 2600 से 1500 मीटर की उँचाई पर हैं। 1500 मीटर से नीचे हिमालयी उपोष्णकटिबंधीय पाइन वन हैं। उंचे गंगा के मैदानों में नम पतझड़ी वन हैं और सुखाने वाले तराई-दुआर सवाना और घासभूमि उत्तर प्रदेश से लगती हुई निचली भूमि को ढके हुए है। इसे स्थानीय क्षेत्रों में 'भाभर' के नाम से जाना जाता है। निचली भूमि के अधिकांश भाग को खेती के लिए साफ़ कर दिया गया है।

राष्ट्रीय उद्यान

भारत के निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यान इस राज्य में हैं, जैसे - जिम कोर्बेट राष्ट्रीय पार्क (भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान) रामनगर, नैनीताल ज़िले में, फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, चमोली ज़िले में हैं और दोनो मिलकर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान हरिद्वार ज़िले में, और गोविंद पशु विहार और गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तरकाशी ज़िले में है।

हिमशिखर

राज्य के प्रमुख हिमशिखरों में गङ्गोत्री (6614 मी.), दूनगिरि (7066), बन्दरपूँछ (6315), केदारनाथ(6490), चौखम्बा (7138), कामेट (7756), सतोपन्थ (7075), नीलकण्ठ (5696), नन्दा देवी (7818), गोरी पर्वत (6250), हाथी पर्वत (6727), नंदा धुंटी (6309), नन्दा कोट (6861) देव वन (6853), माना(7273), मृगथनी (6855), पंचाचूली (6905), गुनी (6179), यूंगटागट (6945) हैं।

हिमनद

राज्य के प्रमुख हिमनदों में गंगोत्री, यमुनोत्री, पिण्डर, खतलिगं, मिलम, जौलिंकांग, सुन्दर ढूंगा इत्यादि आते हैं।

झीलें

राज्य के प्रमुख तालों व झीलों में गौरीकुण्ड, रूपकुण्ड, नन्दीकुण्ड, डूयोढ़ी ताल, जराल ताल, शहस्त्रा ताल, मासर ताल, नैनीताल, भीमताल, सात ताल,नौकुचिया ताल, सूखा ताल, श्यामला ताल, सुरपा ताल, गरूड़ी ताल, हरीश ताल, लोखम ताल, पार्वती ताल, तड़ाग ताल (कुमाऊँ क्षेत्र) इत्यादि आते हैं।

दर्रे

उत्तराचंल के प्रमुख दर्रों में बरास- 5365 मी., (उत्तरकाशी), माना - 6608 मी.(चमोली), नोती-5300मी. (चमोली), बोल्छाधुरा- 5353मी., (पिथौरागड़), कुरंगी-वुरंगी-5564 मी.(पिथौरागड़), लोवेपुरा-5564 मी. (पिथौरागड़), लमप्याधुरा-5553 मी. (पिथौरागढ़), लिपुलेश-5129 मी. (पिथौरागड़), उंटाबुरा, थांगला, ट्रेलपास, मलारीपास, रालमपास, सोग चोग ला पुलिग ला, तुनजुनला, मरहीला, चिरीचुन दर्रा आते हैं।

मौसम

उत्तराखण्ड का मौसम दो भागों में विभाजित किया जा सकता है: पर्वतीय और कम पर्वतीय या समतलीय। उत्तर और उत्तरपूर्व में मौसम हिमालयी उच्च भूमियों का प्रतीकात्मक है, जहाँ पर मॉनसून का वर्ष पर बहुत प्रभाव है। राज्य में वार्षिक औसत वर्षा वर्ष 2008 के आंकड़ों के अनुसार 1606 मि.मी. हुई थी। अधिकतम तापमान पंतनगर में 40.2 डिग्री से. (2008) अंकित एवं न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री से. मुक्तेश्वर में अंकित है।