उत्तर प्रदेश की नदियां

उ.प्र. की नदियां SPECIAL FOR UPPCS 2013 उ.प्र. की नदियां गंगा और यमुना उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदियां हैं। इनका बहाव उत्तर मेें हिमालय तथा दक्षिण में विंध्याचल द्वारा निर्धारित है। उत्तर प्रदेश की अन्य प्रमुख नदियांे में - घाघरा, गोमती, चंबल, सोन, कर्मनाशा, चन्द्रप्रभा, रिहंद, बेलन एवं धसान उल्लेखनीय है। उ.प्र. की सर्वाधिक लंबी नदी ’गंगा नदी है। हिमालय पर्वत से निकलने वाली उ.प्र. की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, रामगंगा, घाघरा, गंडक और राप्ती हैं। उ.प्र. के मैदानी भाग से निकलने वाली प्रमुख नदियां- गोमती, वरुण, रिहंद, पांडो और ईसन हैं। दक्षिण पठार से निकलने वाली उ.प्र. की प्रमुख नदियां - चंबल, बेतवा, केन, सोन, टाॅस, कंहार तथा रिहंद हैं। गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियां - रामगंगा, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, यमुना हैं। उत्तरी किनारे से मिलने वाली सहायक नदियां रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी व बागमती तथा दक्षिण किनारे से मिलने वाली सहायक नदियां यमुना एवं सोन हैं। गंगा नदी , यमुना एवं पौराणिक सरस्वती नदी से इलाहाबाद में मिलती है। गंगा का उद्गम गंगोत्री हिमनद (केदारनाथ चोटी पर) से होता है। उद्गम स्थान पर गंगा को भागीरथी नाम से जाना जाता हैै। भागीरथी एवं अलकनंदा नदी का ही संयुक्त नाम गंगा नदी है। इन दोनों नदियांे का संगम देव प्रयाग में होता है। हरिद्वार से गंगा नदी मैदानी क्षेत्र मंे प्रवेश करती हैं। सहारनपुर जनपद से गंगा नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती हैं। धौली व विष्णु गंगा नदी, गंगा नदी से विष्णु प्रयाग में मिलती हैं। मंदाकिनी नदी रूद्र प्रयाग में गंगा नदी से मिलती है। गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर बहती हैं। कन्नौज के निकट गंगा नदी से रामगंगा नदी मिलती हैं। गंगा नदी बांग्लादेश में बंगाल की खड़ी से मिलती हैं। गंगा नदी के किनारे स्थित उ.प्र. के प्रमुख नगर हैं- फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर , वाराणसी एवं गाजीपुर। कानपुर गंगा नदी के दाएं किनारे एवं वाराणसी बाएं किनारे पर स्थित हैं। यमुना नदी का उद्गम यमुनोत्री हिमनद मंे स्थित बंदरपूंछ से होता हैं। यमुना नदी उ.प्र. के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रबुद्ध नगर मेरठ, गाजियाबाद , पंचशील नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर एवं इलाहाबाद जिलों से होकर बहती है। चंबल नदी, यमुना नदी से इटावा के पास मिलती है। बैतवा, यमुना नदी से हमीरपुर के निकट मिलती है। बांदा मंे भोजहा के निकट, यमुना नदी से केन नदी मिलती है। उ.प्र. के मथुरा, वृंदावन, आगरा, इटावा, काल्पी, हमीरपुर नगर यमुना नदी के किनारे अवस्थित है। रामगंगा नदी का उद्गम कुमाऊं हिमालय श्रेणी (गढ़वाल) से होता है। रामगंगा नदी कालागढ़ (बिजनौर) से मैदानी भागों में प्रवेश करती है। शारदा नदी का उद्गम कुमाऊं हिमालय से होता है। प्रारंभ में इसे काली गंगा या गोरी गंगा के नाम से जाना जाता है। शारदा नदी पीलीभीत एवं नेपाल की सीमा निर्धारित करती है। शारदा नदी ब्रह्मदेव के निकट मैदानी भागों में प्रवेश करती है। सांप की भांति टेढ़े-मेढ़े मार्ग से होकर प्रवाहित होने वाली नदी शारदा नदी है। शारदा एवं घाघरा नदी का संगम बहरामघाट के निकट होता है। अयोध्या सरयू नदी के किनारे अवस्थित है। घाघरा नदी का उद्गम माप चांचुगो हिमनद (तिब्बत) से होता है। घाघरा नदी की सहायक नदियां करनाली, शिख, टीला, सेटी, बेरी, राप्ती एवं छोटी गंडक हैं। राप्ती नदी का उद्गम स्थल रुकुम कोट (नेपाल) है। राप्ती की प्रमुख सहायक नदी रोहणी है। राप्ती एवं घाघरा नदियों का संगम देवरिया मंे बरहज नामक स्थान पर होता है। चंबल नदी का उद्गम पहाड़ी, महू (मध्य प्रदेश ) से होता है। चंबल की प्रमुख सहायक नदियां काली सिंध, पार्वती एवं बनास हैं। चंबल नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमा को निर्धारित करती है। चंबल नदी पर बनाए गए प्रमुख बांध हैं - गांधी सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध एवं जवाहर सागर बांध। चंबल नदी अपनी गहरी कंदराओं एवं बीहड़ों के लिए प्रसिद्ध है। बेतवा नदी का उद्गम कुमार गांव, रायसेन (उ.प्र.) से होता है। बेतवा नदी उ.प्र. के झांसी, औरिया, जालौन एवं हमीरपुर जिलों से होकर बहती है। केन नदी का उद्गम कैमूर पहाड़ियेां से होता है। इसे कर्णवती उपनाम से भी जाना जाता है। केन नदी एवं यमुना नदी का संगम भोजहा के निकट होता है। सोन नदी का उद्गम शेषाकुंड (अमरकंटक पहाड़ियां) से होता हैै । सेान की प्रमुख सहायक नदियां रिहंद एवं कुनहद हें। सोन नदी उ.प्र. के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों से होकर प्रवाहित होती है। गोमती नदी का उद्गम उ.प्र. के पीलीभीत जिलों की फुल्हर झील से होता है। गोमती नदी उ.प्र. के शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर जिलों से होकर प्रवाहित होती हुई गाजीपुर जिले में गंगा नदी मे मिल जाती है। उ.प्र. की राजधानी लखनऊ गोमती नदी के किनारे ही स्थित है। टोंस नदी का उद्गम तार्माकुंड, कैमूर श्रेणी (मध्य प्रदेश ) से होता है। टोंस की प्रमुख सहायक नदी बेलन नदी है। टांेस नदी पर कई प्रसिद्ध जलप्रपात स्थित हैं। टोंस एवं गंगा नदी का संगम सिरसा (इलाहाबाद) में होता है। ध्यातव्य है कि टांेस नामक एक अन्य नदी (जो यमुना में मिलती है ) का उद्गम बंदर पूंछ पहाड़ी उत्तराखंड से होता है, परंतु यह उत्तर प्रदेश में प्रवाहित नहीं होती है। उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां नदियां उद्गम लंबाई (किमी.) नदियां उद्गम लंबाई (किमी.) : ​गंगा उत्तराखंड 2525 राप्ती नेपाल 640 यमुना उत्तराखंड 1375 बेतवा मध्य प्रदेश 480 घाघरा तिब्बत 1080 गोमती उत्तर प्रदेश 940 चंबल मध्य प्रदेश 1050 केन मध्य प्रदेश 308 सोन मध्य प्रदेश 780 टोंस मध्य प्रदेश 265 रामगंगा उत्तराखंड 690 शारदा उत्तराखंड 160 ।